सुबह से मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जल-दूध और बेलपत्र से किया अभिषेक; सुख-शांति की कामना
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

चूरू।दीपक सैनी
सावन के दूसरे सोमवार को चूरू शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और परिसर ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजते रहे।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर जल, दूध, पुष्प और बेलपत्र अर्पित किए। कई भक्तों ने शिवलिंग का अभिषेक करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
शिव-पार्वती की कथा सुनकर की मंगलकामना
सावन सोमवार के अवसर पर महिलाओं ने मंदिरों में भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी कथा सुनी। पूजा-अर्चना के बाद मंदिरों में भगवान शिव की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आरती में भाग लेकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
शहर के श्रीराम मंदिर, गर्ल्स कॉलेज क्षेत्र, नया बास, सफेद घंटाघर, रामगढ़िया दरवाजा, सब्जी मंडी, पुलिस लाइन और बिजली बोर्ड सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन हुआ।
शिवालयों में दिनभर बना रहा भक्तिमय माहौल
मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के कारण पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। कई श्रद्धालु सुबह जल्दी मंदिर पहुंचे और कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए।पंडितों के अनुसार सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। सावन के सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने से मनोकामना पूर्ति तथा परिवार में सुख-शांति की कामना की जाती है।
CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार












