चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई तिरंगा यात्रा, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना, अधिकारी, जनप्रतिनिधि व युवाओं ने की शिरकत, दिखा देशप्रेम, जोश और जुनून, जिला कलक्टर ने कहा — चूरू की धरती का देशभक्ति से रहा है गौरवपूर्ण नाता
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

चूरू।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार की मंशा के अनुसार जिले में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत गतिविधियां परवान पर हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जिला मुख्यालय पर लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ जिला खेल स्टेडियम से वीरगति स्मारक तक हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। खेल स्टेडियम से जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पराक्रम सिंह राठौड़, बसंत शर्मा, चंद्राराम गुरी, वासुदेव चावला आदि ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया।इस मौके पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि चूरू की धरती का स्वतंत्रता संघर्ष और देशभक्ति की गौरवशाली परंपरा से गहरा संबंध रहा है। चूरू के लोगों ने आजादी के संघर्ष में अपना योगदान दिया और देशप्रेम की भावना को प्रबल किया। आजादी से पहले ही आजादी के दीवानों ने यहां धर्मस्तूप पर 26 जनवरी, 1930 को तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति की मिसाल कायम की थी। ऎसी देशभक्ति से जुड़ी जगह के लोगों में देशप्रेम का उत्साह स्वाभाविक ही उल्लेखनीय है।उन्होंने आमजन से अनुरोध करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में शामिल हो।
अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक उत्साह के साथ भागीदारी करें तथा प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करे।नोडल अधिकारी एसीईओ भागचंद खारिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा “हम एक साथ हैं” की भावना के साथ आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा में पैदल, साइकिल तथा बाइक के साथ चूरूवासियों ने सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।इस दौरान तिरंगा लहरा रहे लोगों का आजादी के लिए जज्बा और देशप्रेम देखते ही बन रहा था। भारत माता की जय के नारों के साथ खेल स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा रैली स्वतंत्रता सेनानी चंदनमल बहड़ सर्किल से होते हुए वीरगति स्मारक पहुंची।इस दौरान ओमप्रकाश सारस्वत, भास्कर शर्मा, नरेन्द्र काछवाल, सुरेश सारस्वत, सीपी शर्मा, दीनदयाल सैनी, गोपाल बालाण, रजत शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे
CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार












