शिव भक्त मंडल करेगा बर्फ और फूलों से भव्य श्रृंगार, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

चूरू। सावन माह के अंतिम सोमवार को स्थानीय पंचमुखी बालाजी मंदिर में भगवान भोलेनाथ का बर्फ और फूलों से भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभाओं का अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बजाज निवास पर समाजसेवी विनोद बजाज की अध्यक्षता में शिव भक्त मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं और सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की गई।शिव भक्त मंडल के अध्यक्ष रतन बजाज ने बताया कि मंडल की ओर से पिछले 35 वर्षों से सावन माह में भगवान शंकर का बर्फ से मनमोहक श्रृंगार करने की परंपरा निरंतर जारी है। हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए भोलेनाथ का आकर्षक हिम श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।
सेवा और समाज के लिए समर्पित लोगों का होगा अभिनंदन
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। मंडल पदाधिकारियों के अनुसार, ऐसे लोगों का सम्मान समाज में सेवा और सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा देने का माध्यम बनेगा।आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में शिव भक्त मंडल के महामंत्री गुरुदास भारती, राजीव शर्मा, रवि दाधीच, महेश बावलिया, संगीता बजाज, कैलाश भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार













