इंजीनियर्स ने संगठन की मजबूती और प्रोफेशनल हितों को लेकर किया मंथन, बड़ी संख्या में अभियंता हुए शामिल
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
इंडियन इंजीनियरिंग प्रोफेशनल एसोसिएशन का 9वां राजस्थान राज्य अधिवेशन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में इंजीनियर्स ने सहभागिता करते हुए संगठन की मजबूती, इंजीनियरिंग प्रोफेशन से जुड़े विभिन्न विषयों तथा अभियंताओं के हितों पर विचार-विमर्श किया।अधिवेशन की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रभारी मान्यवर रवि भालेराव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता मान्यवर बिरदी चंद रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बी.एल. सुखाड़िया, धर्मपाल सिंह सौंथली, बी.एल. जाटोल, रामसिंह, भजनलाल, ओमप्रकाश रेगर सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन रमेश चंद जाटव ने किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं संगठन पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियरिंग क्षेत्र देश के विकास की आधारशिला है। अधोसंरचना विकास से लेकर तकनीकी क्षेत्र तक अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में इंजीनियर्स को एकजुट होकर अपने पेशे की गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।अधिवेशन में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक इंजीनियर्स को संगठन से जोड़ने तथा आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन के माध्यम से इंजीनियर्स की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाएगा। तकनीकी दक्षता, नई तकनीकों की जानकारी तथा बदलते समय के अनुरूप इंजीनियरिंग क्षेत्र में आवश्यक बदलावों पर भी विचार रखे गए।अधिवेशन में भारी संख्या में इंजीनियर्स की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह नजर आया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार साझा किए तथा एसोसिएशन को और प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का मंच संचालन मान्यवर लखपत राय ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। अधिवेशन के सफल आयोजन पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रदेशभर से पहुंचे सभी इंजीनियर्स का आभार मा. अमीचंद सांव ने किया। बड़ी संख्या में इंजीनियर्स की सहभागिता के साथ 9वां राजस्थान राज्य अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार













