Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ पंचायतीराज चुनावों की कमान आशीष पारीक को

पंचायतीराज चुनावों की कमान आशीष पारीक को

हनुमानगढ़ भाजपा जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक आशीष पारीक
Screenshot

भाजपा ने हनुमानगढ़ जिला चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की, 20 विभागों में पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ जिला चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी गई है। चुनाव को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए समिति के अंतर्गत विभिन्न विभागों का गठन किया गया है। इनमें वरिष्ठ पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रमुख एवं सह-प्रमुख की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आशीष पारीक को दी गई है। ऐसे में आगामी पंचायतीराज चुनावों में हनुमानगढ़ जिले में भाजपा की चुनावी रणनीति और प्रबंधन की कमान आशीष पारीक के हाथों में रहेगी। वहीं कुलदीप सहू को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार चुनाव प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कुल 20 अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं। चुनाव कार्यालय की जिम्मेदारी पारस गर्ग को प्रमुख तथा विक्रम प्रधान और शीशपाल महला को सह-प्रमुख बनाया गया है। संवाद केन्द्र में लेखराम जोशी प्रमुख, जबकि नितिन बंसल और मदन पूनियां सह-प्रमुख होंगे।

प्रोटोकॉल एवं अतिथि विभाग की जिम्मेदारी मुरलीधर सोनी को प्रमुख तथा अपारजोत बराड़ और साहिल बलाड़िया को सह-प्रमुख के रूप में दी गई है। प्रशासनिक कार्य एवं चुनाव आयोग संपर्क विभाग में मदन पारीक प्रमुख, मंजू पूनिया और जोधा सिंह सह-प्रमुख होंगे। प्रचार सामग्री एवं साहित्य निर्माण की जिम्मेदारी पारस मिढा को प्रमुख तथा परितोष सारस्वत और अनिल थोरी को सह-प्रमुख बनाया गया है। प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण विभाग में झम्मन लाल प्रमुख, राजपाल और भूपेन्द्र मक्कासर सह-प्रमुख रहेंगे।

घोषणा पत्र विभाग की जिम्मेदारी जुगल किशोर गौड़ को प्रमुख तथा नन्दलाल वर्मा और धर्मपाल सिहाग को सह-प्रमुख के रूप में दी गई है। प्रवास एवं सभाओं के लिए ओम सोनी प्रमुख, अनिल महला और छोटूलाल सेवग सह-प्रमुख होंगे। वार्ड एवं बूथ स्तर के कार्य तथा वोटर लिस्ट विभाग में चरणदास गर्ग प्रमुख, शैलेन्द्र वर्मा और सुरेन्द्र तिवाड़ी सह-प्रमुख बनाए गए हैं।

हिसाब-किताब विभाग में मंहगा सिंह ढिल्लों प्रमुख और गुरविन्द्र मान सह-प्रमुख होंगे। मीडिया विभाग की कमान कृष्ण तायल को प्रमुख तथा हिमांशु महर्षि और हरिसिंह गोस्वामी को सह-प्रमुख के रूप में सौंपी गई है। सोशल मीडिया विभाग में प्रवीण कटारिया प्रमुख, मुकेश सोनी और निलेश भारद्वाज सह-प्रमुख रहेंगे।

युवा संपर्क विभाग में प्रशान्त सिहाग प्रमुख, रवि बंसल और गोपाल शर्मा सह-प्रमुख होंगे। महिला संपर्क की जिम्मेदारी द्रोपदी मेघवाल को प्रमुख तथा कृष्णा गोदारा और पुष्पा नाहटा को सह-प्रमुख के रूप में दी गई है। ओबीसी संपर्क में दाताराम जाँगिड़ प्रमुख, मनोज कुमार और लूणांराम पनिया सह-प्रमुख होंगे। एससी संपर्क विभाग में प्रदीप कड़वा प्रमुख, दुलीचन्द अठवाल और श्रवण कल्याणा सह-प्रमुख बनाए गए हैं।

विशेष यानी की-वोटर्स संपर्क विभाग की जिम्मेदारी रामकृष्ण भाकर को प्रमुख तथा कृष्ण चोटिया और दलीप सिंह राठौड़ को सह-प्रमुख दी गई है। पार्टी ज्वाईनिंग विभाग में काशीराम गोदारा प्रमुख, बलवीर बिश्नोई और हरिमोहन महर्षि सह-प्रमुख होंगे। प्रचार रथ विभाग में किरण जग्गा प्रमुख तथा रिपूदमन बराड़ और सागर शर्मा सह-प्रमुख बनाए गए हैं।

भाजपा संगठन का मानना है कि जिला चुनाव प्रबंधन समिति और विभिन्न विभागों के गठन से पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को बूथ एवं वार्ड स्तर तक गति मिलेगी। नई टीम के माध्यम से संगठन चुनावी गतिविधियों, जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया, मतदाता संपर्क और पार्टी के कार्यक्रमों को समन्वित तरीके से आगे बढ़ाएगा। पार्टी पदाधिकारियों को उम्मीद है कि मजबूत चुनाव प्रबंधन के जरिए भाजपा पंचायतीराज चुनावों में प्रभावी प्रदर्शन करेगी।

Advertisement