Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू में कार्यकर्ता तेरा-मेरा नहीं करता बल्कि हमारी बात करता है-राठौड़

चूरू में कार्यकर्ता तेरा-मेरा नहीं करता बल्कि हमारी बात करता है-राठौड़

नगर निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिला-स्तरीय बैठक आयोजित

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू।दीपक सैनी
रामसरा रोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नगर निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व सासंद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जीवजन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवन्त बिश्नोई, विधायक हरलाल सहारण, जिला संगठन प्रभारी विजय आचार्य, सहप्रभारी आत्माराम तरड़, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वासुदेव चावला, निर्वतमान जिला प्रमुख वन्दना आर्य, विधानसभा प्रत्याशी सुमित्रा पूनियां व संतोष मेघवाल मंचस्थ अतिथि थे। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता से ही पार्टी में सम्पूर्णता आती है। उन्होंने कहा कि चूरू में कार्यकर्ता तेरा मेरा नहीं करता बल्कि हमारी बात करता है। उन्होंने कहा कि चूरू को मरुस्थलीय जिला घोषित कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक ऐसी सौगात दी है,। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायतों को मजबूत किया है। कड़ी से कड़ी जोड़ना इस चुनाव की विशेषता होनी चाहिए। राठौड़ ने कहा कि भाजपा एक मात्र पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को मान-सम्मान मिलता है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि यह चुनाव हम सब कार्यकर्ताओं के लिए संगठन के आधार पर महत्वपूर्ण चुनाव है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम सब को इस बात का ध्यान देना है, कि हम जिताऊ व टिकाउ उम्मीदवार के लिए प्रयास करें। वहीं जिस कार्यकर्ता को पार्टी का टिकट मिले, उसके साथ तन मन धन से जुटकर विजय दिलाये। इस अवसर पर पूर्व सांसद तथा पंचायत व निकाय चुनाव प्रभारी राजेन्द्र गहलोत ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहंुचायें। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा ने पंचायतों को मजबूत किया है, आवश्यकता इस बात की है कि हम-सब जनता तक अपनी बात पंहुचायें। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि आगामी चुनाव के संदर्भ में जिले की तैयारियां की जा रही है और प्रत्येक मंडल से लेकर जिला बूथ पर संयोजकों की नियुक्ति की जायेगी। कार्यक्रम में जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई, जिला संगठन प्रभारी विजय आचार्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी, मधुसुदन राजपुरेाहित, पूर्व सभापति राजकरण चौधरी, जमरदीन तेली, कौशल पूनियां, भागीरथ सिंह राठौड़ सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। निर्वतमान जिला प्रमुख वन्दना आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने किया।

Advertisement