Advertisement
Home राजस्थान चूरू वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पत्रकारों...

वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पत्रकारों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

एसपी ने आरोपी की पहचान होने का दावा किया, जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन; निष्पक्ष जांच और पत्रकारों की सुरक्षा की उठी मांग

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत पर हुए जानलेवा हमले के मामले में घटना के 21 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर जिले के पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली। मंगलवार को पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद से मुलाकात कर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि घटना के संबंध में 5 जुलाई 2026 को कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे पत्रकारों में रोष व्याप्त है।उन्होंने बताया कि 4 जुलाई 2026 की रात करीब 5:15 बजे वह बड़का बालाजी मंदिर के पास स्थित संतोष भोजनालय में भोजन करने के बाद अपने कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ पर तीन स्थानों पर गंभीर चोटें आईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पत्रकारों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं | पत्रकारों ने SP से लगाई न्याय की गुहार

 

Advertisement