समाजसेवी कुंदनमल सैनी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं पर दिया जोर
चूरू। शहर की पूनिया कॉलोनी स्थित वार्ड संख्या 33 में सोमवार को माया ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। समाजसेवी कुंदनमल सैनी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।इस अवसर पर कुंदनमल सैनी ने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता उसके संचालक के व्यवहार, सेवा भावना और गुणवत्ता पर निर्भर करती है। ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं और संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराने से ही व्यवसाय की अलग पहचान बनती है।पार्लर संचालक माया सैनी ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में महिलाओं के लिए आइब्रो, हेयर कट, फेशियल, ब्लीच सहित ब्राइडल मेकअप की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।उद्घाटन समारोह में जीवणमल सैनी, हरिकिशन सैनी, चुन्नीलाल, शंकरलाल बालाण, संजय गुर्जर, पुष्पदत्त शर्मा, कमल सैनी, शिव कुमार, पंकज, अर्जुन, कैलाश, संजय सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










