Advertisement
Home राजस्थान चूरू राज्यसभा चुनाव में डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर के निर्विरोध...

राज्यसभा चुनाव में डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर के निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां, चूरू के गौरव और महिला सशक्तिकरण का बताया प्रतीक

चूरू। राज्यसभा चुनाव में डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर के निर्विरोध निर्वाचित होने पर शुक्रवार को शहर के धर्म स्तूप के पास स्थित शास्त्री मार्केट में वरिष्ठ भाजपा नेता फतेहचंद सोती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया तथा दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की शानदार जीत बताते हुए कहा कि डॉ. सतीश पूनिया मूल रूप से चूरू जिले से जुड़े हुए हैं और उनके देश के उच्च सदन राज्यसभा में पहुंचने से चूरू का मान-सम्मान और गौरव बढ़ा है। कार्यकर्ताओं ने डॉ. पूनिया को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे प्रदेश और क्षेत्र की आवाज को प्रभावी ढंग से संसद में उठाएंगे।वहीं डॉ. अलका गुर्जर के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीति और सार्वजनिक जीवन में अधिक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। राजस्थान से एक महिला प्रतिनिधि को राज्यसभा भेजकर भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचाने का कार्य किया है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उद्योग भारती के दौलत तंवर, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काछवाल, भास्कर शर्मा, ओमप्रकाश खीचड़, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, मोहन गढ़वाल, किशन आसेरी, योगेश तिवारी, मनोज भालेरीवाला, रमन तंवर, अमजद तुगलक, प्रकाश राजोतिया, ब्रह्मानंद राजोतिया, सागरमल तूनवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Advertisement