Advertisement
Home राजस्थान सीकर खाटूश्यामजी में होटल में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

खाटूश्यामजी में होटल में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

“राधे की हवेली” होटल में लगी आग, तंग गलियों और अतिक्रमण से राहत कार्य में आई परेशानी

सीकर । राहुल टांक
खाटूश्यामजी कस्बे में मंगलवार को एक होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार होटल “राधे की हवेली” में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग भड़क उठी, जिससे होटल परिसर धुएं और आग की लपटों से घिर गया।आग की सूचना मिलते ही मंदिर कमेटी और नगर पालिका की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि कस्बे की तंग गलियों और कई स्थानों पर हुए अतिक्रमण के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि होटल से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग लगने के बाद होटल और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।गौरतलब है कि बुधवार को शुक्ल पक्ष एकादशी मेले के चलते खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो चुकी है। ऐसे में आग की इस घटना ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मेले से पहले सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने की मांग उठाई है।फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को लेकर पड़ताल की जा रही है।

SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News

 

Advertisement