Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं बकरीद से पहले सुलताना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मेवात ले जाए जा...

बकरीद से पहले सुलताना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मेवात ले जाए जा रहे 6 ऊंट मुक्त, कंटेनर सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

सुलताना I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सुलताना थाना पुलिस ने ऊंट तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर छह ऊंट-ऊंटनियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर भी जब्त किया है। आरोपियों द्वारा ऊंटों को बकरीद पर वध के लिए मेवात ले जाया जा रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा चिड़ावा वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में सुलताना थानाधिकारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना सुलताना को सूचना मिली थी कि ग्राम किठाना स्थित मेघवालों के मोहल्ले में एक कंटेनर में कुछ लोग ऊंट भर रहे हैं और उनके मुंह बांध रखे हैं। सूचना पर एएसआई अनिल कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे, जहां कंटेनर नंबर एचआर 66 सी 3091 खड़ा मिला। कंटेनर के पास ऊंटों को चढ़ाने के लिए मिट्टी का रैंप बनाया गया था तथा आरोपियों द्वारा जबरन ऊंटों को कंटेनर में भरा जा रहा था। मौके पर तीन नर ऊंट और तीन मादा ऊंटनियों के मुंह बंधे हुए मिले। सभी जानवर घायल अवस्था में थे तथा उनके शरीर पर रगड़ और चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने कंटेनर चालक प्रवीण कुमार यादव से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ आसपास के गांवों से ऊंट खरीदकर उन्हें मेवात क्षेत्र में बकरीद पर वध और बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छहों ऊंट-ऊंटनियों को मुक्त कराकर श्याम गौशाला सुलताना भिजवाया तथा मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कंटेनर जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण कुमार यादव निवासी गुवाना, थाना बहरोड़ , बाबूलाल निवासी अजाड़ी खुर्द, थाना सदर झुंझुनूं , नजर मोहम्मद निवासी पटोदी, जिला गुरूग्राम , विशाल निवासी अजाड़ी खुर्द, थाना सदर झुंझुनूं शामिल हैं I कार्रवाई में थानाधिकारी रविन्द्र कुमार, एएसआई अनिल कुमार, एचसी सत्यवीर सिंह, एचसी भीमकौर, कांस्टेबल दिनेश कुमार, जोगेन्द्र कुमार, राजवीर, स्नेह कुमार एवं महेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही

SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News

 

Advertisement