NEET पेपर लीक के विरोध में सीकर में NSUI का कैंडल मार्च

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए शामिल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

सीकर। राहुल टांक
शहर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले सर्किल से लेकर CLC चौक तक कैंडल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “रोजगार कहा है?”, “मेलोडी खाओ खुद जान जाओ” और “कॉकरोच” लिखे पोस्टर हाथों में लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी शामिल हुए। कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली पर उठ रहे सवालों ने लाखों छात्रों और अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं और छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई