आधा दर्जन से अधिक फिल्मों और वेब सीरीज में निभा चुके भूमिका, अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार के रूप में भी बना चुके पहचान
चूरू। गांव बाटलिया डीडवाना कुचामन निवासी गोविंदा गुर्जर आधा दर्जन से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। गोविन्दा गुर्जर फिल्मी दुनिया के चमकते हुए सितारे हैं। गुर्जर ने वन विभाग की नौकरी छोड़कर अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा है। वर्ष 2011 में अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। आज एक भेंट वार्ता में गोविन्दा गुर्जर ने बताया कि वे जवाहर कला केंद्र जयपुर में लोक रंग कार्यक्रम में भवाई नृत्य की दर्जनों बार प्रस्तुति दे चुके हैं। गोविन्दा गुर्जर की पहली फिल्म धनक है, जो हिन्दी फीचर फिल्म है। उसके बाद हिन्दी फिल्म राइस रॉइस हाउस और परिवार में प्यार हो, राजस्थानी फिल्म परिवार में प्यार होवे, वेब सीरीज एस डी एम साहब, राजस्थानी फिल्म हमारी बेटियां और घूमर प्रीत जगावे के अलावा सैंकड़ों एलबम में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं। यहां गोविंदा गुर्जर ने कहा कि मेहनत और लगन से काम करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि गोविन्दा गुर्जर एक सज्जन और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। गुर्जर ने बताया कि उनको अभिनय के क्षेत्र में उतारने वाले स्वर्गीय पीरू राम भोपा हैं। पीरू राम भोपा अंतर्राष्ट्रीय देवनारायण फड़ वाचक रहे हैं। गोविन्दा गुर्जर जिला स्तर और राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं।
रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई

















