Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं देवगाँव में 21 मई से बिखरेगी भक्ति की अलौकिक छटा

देवगाँव में 21 मई से बिखरेगी भक्ति की अलौकिक छटा

श्री सनमुख बालाजी धाम में 9 दिवसीय ‘श्री गुरु कृपा अखण्ड ज्वाला मारुति महायज्ञ’ का भव्य आयोजन, प्रतिदिन रामलीला-रासलीला व विशाल भंडारा होगा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
ढिगाल के निकट देवगाँव (नूँआँ) स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सनमुख बालाजी धाम में आगामी 21 मई से 29 मई 2026 तक भव्य एवं दिव्य ‘श्री गुरु कृपा अखण्ड ज्वाला मारुति महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। प्रथम ज्येष्ठ (अधिक) शुक्ल पक्ष पंचमी गुरुवार से प्रारंभ होकर त्रयोदशी शुक्रवार तक चलने वाले इस नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।कार्यक्रम के मंत्री महेश बसावतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महायज्ञ का आयोजन भक्त शिरोमणि श्री किशोर सिंह जी महाराज के परम सानिध्य एवं संरक्षण में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महन्त श्री 1008 मनोहरशरण शास्त्री (निम्बार्क रत्न), श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर, पलसाना (सीकर) उपस्थित रहेंगे।महायज्ञ का शुभारंभ 21 मई को प्रातः 8:15 बजे विशाल एवं आकर्षक कलश यात्रा के साथ होगा। ठाकुर जी मंदिर से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल तक पहुँचने वाली इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएँ मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी, वहीं श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दिन में रामलीला एवं सायंकाल रासलीला का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी। महायज्ञ की पूर्णाहुति 29 मई को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न होगी।महायज्ञ को शास्त्रीय विधि-विधान से सम्पन्न कराने हेतु देश के प्रतिष्ठित विद्वानों को आमंत्रित किया गया है। यज्ञाचार्य के रूप में वेदाचार्य पं. श्री वासुदेव शर्मा (बीबासर, झुंझुनूं) अपनी सेवाएँ देंगे, जबकि रासाचार्य श्री कृष्ण भारद्वाज (शिव शक्ति योग आश्रम, बरसाना धाम वृंदावन) द्वारा दिव्य रासलीलाओं का मंचन कराया जाएगा।महायज्ञ को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संरक्षक के रूप में भक्त शिरोमणि श्री किशोर सिंह महाराज, अध्यक्ष हेमंत कुमार अग्रवाल व तुषार जयपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल आनंद सिंह, दीपेंद्र सिंह, सुर्मेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, मेहताब सिंह एवं जयपाल डूडी सहित अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुँचने की अपील श्री सनमुख बालाजी धाम विकास समिति एवं महायज्ञ कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News

 

Advertisement