Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं बलास बणी रोही में जुए पर पुलिस की दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

बलास बणी रोही में जुए पर पुलिस की दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

2800 रुपए की जुआ राशि और 52 ताश पत्ते जब्त, बुहाना थाना पुलिस की कार्रवाई

बुहाना। झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पुलिस थाना बुहाना ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बलास बणी रोही क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 2800 रुपए की जुआ राशि तथा 52 ताश पत्ते बरामद कर जब्त किए हैं। मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के सुपरविजन में थाना स्तर पर लोकल स्पेशल एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थानाधिकारी बिमला बुडानिया द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने 17 मई 2026 को बलास बणी रोही क्षेत्र में दबिश देकर अवैध जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से देवकरण पुत्र रामसिंह (30) निवासी वार्ड नंबर 8 भोपालपुरा, थाना पचेरी कला तथा अजय कुमार उर्फ धोल्या उर्फ धोलु पुत्र रणवीर (42) निवासी वार्ड नंबर 12 ग्राम सहड, थाना पचेरी हाल निवासी बलास, थाना बुहाना को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में थाना बुहाना की टीम के सदस्य एचसी धर्मपाल, एचसी महेश कुमार, कांस्टेबल सोमवीर तथा कांस्टेबल नृपेन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News

 

Advertisement