Advertisement
Home राजस्थान सीकर सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर, अब प्राइवेट स्कूलों को दे रहा टक्कर

सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर, अब प्राइवेट स्कूलों को दे रहा टक्कर

मेई गांव का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आधुनिक सुविधाओं और शानदार परिणामों से बना मिसाल

सीकर । राहुल टांक
जिले के मेई गांव स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की नई मिसाल पेश की है। कभी जर्जर हालत में रहने वाला यह अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अब आधुनिक सुविधाओं, बेहतर शैक्षणिक माहौल और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के कारण क्षेत्र में अलग पहचान बना चुका है।इस बदलाव के पीछे शिक्षक अजय शेखावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने जनसहयोग और भामाशाहों की मदद से बिना सरकारी सहायता के विद्यालय की तस्वीर बदलने का कार्य किया। पुराने कमरों की मरम्मत कर उन्हें नया स्वरूप दिया गया, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और आधुनिक वातावरण मिल रहा है।विद्यालय परिसर में टीनशेड और मंच का निर्माण करवाया गया है, जहां प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित होती हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं कंप्यूटर लैब का नवीनीकरण कर विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा गया है। पूरे परिसर में पंखों की व्यवस्था की गई है तथा बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम भी बनाया गया है।विद्यालय के परीक्षा परिणाम भी शानदार रहे हैं। कक्षा 10 और 12 के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12 में शिवराज सिंह शेखावत ने 92.40 प्रतिशत तथा कक्षा 10 में अजय कुमार रेगर ने 88.30 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के चलते अब तक 100 से अधिक नए विद्यार्थियों ने विद्यालय में प्रवेश लिया है।गर्मी की छुट्टियों में भी यहां अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क बीएसटीसी कक्षाओं का संचालन भी किया जा रहा है। स्काउट-गाइड, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. इंदु गुप्ता ने कहा कि समर्पित शिक्षकों और ग्रामीणों के सहयोग से सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदली जा सकती है। मेई गांव का यह विद्यालय आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन चुका है।

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

https://youtu.be/Xl9k_x-jqw4

ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action

https://youtu.be/CXVwWeYAJ2w

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

https://youtu.be/Ge5xc6ZpPR0

 

Advertisement