खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए जरूरी सूचना : दो दिन बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

विशेष सेवा-पूजा और तिलक श्रृंगार के चलते 19 मई रात 10 बजे से 20 मई शाम 5 बजे तक नहीं होंगे दर्शन

सीकर राहुल टांक
विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में विशेष सेवा-पूजा एवं तिलक श्रृंगार कार्यक्रम के चलते श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी (रजि.) द्वारा जारी सूचना के अनुसार 19 मई 2026 को रात्रि 10 बजे से मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिया जाएगा।कमेटी के अनुसार 20 मई को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा एवं तिलक श्रृंगार की परंपरागत रस्में संपन्न की जाएंगी। इस कारण 20 मई को पूरे दिन श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं हो सकेंगे।मंदिर प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद 20 मई 2026 को शाम 5 बजे पुनः मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा मंदिर व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें।