Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं रेलवे स्टेशन मार्ग पर मौत का ट्रांसफार्मर?

रेलवे स्टेशन मार्ग पर मौत का ट्रांसफार्मर?

खुले में खड़ा हाई वोल्टेज खतरा, मंडी स्कूल के विद्यार्थियों की जान सांसत में; निगम और प्रशासन बेखबर

सूरजगढ़ । झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड़ मार्ग पर रेल बाउंड्री के समीप खुले में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। आबादी क्षेत्र और मुख्य मार्ग पर बिना सुरक्षा घेरा लगाए रखा गया यह ट्रांसफार्मर आम राहगीरों के साथ-साथ नजदीकी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और स्थानीय प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं।स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय आने-जाने वाले सैकड़ों विद्यार्थी प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं। ट्रांसफार्मर खुले में होने से हर समय करंट फैलने या किसी अप्रिय हादसे की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि को इस गंभीर समस्या से अवगत करवाकर ट्रांसफार्मर के चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाने की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि कस्बे का यह अत्यंत व्यस्त और संवेदनशील मार्ग होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी और जिम्मेदार विभाग पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब इसी मार्ग से रोजाना अधिकारी और कर्मचारी रेलवे स्टेशन तक पहुंचते हैं, तब भी इस जानलेवा खतरे को नजरअंदाज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।वार्डवासियों ने कहा कि उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी, पुलिस सीआई सहित कई जिम्मेदार अधिकारी रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास बैठते हैं, लेकिन किसी ने भी अब तक इस खुले ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करवाने की पहल नहीं की। लोगों का आरोप है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता तथा स्थानीय प्रशासन से तत्काल ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने और इसे स्थाई रूप से आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत निगम की होगी।

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

 

Advertisement