मंदिर से एसपी कार्यालय तक निकाली रैली, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंदिर बंद करने की चेतावनी
सीकर। राहुल टांक
भगवान गोपीनाथ जी पर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुरुवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गोपीनाथ मंदिर से एसपी कार्यालय तक विशाल रैली निकाली गई और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।महंत तरुण गोस्वामी ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर फेसबुक पर भगवान गोपीनाथ के स्वरूप को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। मामले में 1 मई को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से संत समाज और श्रद्धालुओं में रोष है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो 11 मई से सीकर के सभी मंदिरों के कपाट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।संत समाज ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से मामले में त्वरित कदम उठाने की अपील की है।
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई











