भाजपा नेता रिछपाल सिंह कविया का कांग्रेस विधायक पर हमला, लगाए राजनीतिक संरक्षण के आरोप

गैस एजेंसी कर्मचारियों से मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, झूठी एफआईआर दर्ज कराने का आरोप

सीकर । राहुल टांक
शहर में भाजपा के वरिष्ठ नेता रिछपाल सिंह कविया ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर स्थानीय कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विक्रस गैस एजेंसी के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस पदाधिकारियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।रिछपाल सिंह कविया ने कहा कि यदि उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी से कोई शिकायत थी तो वे जिला कलेक्टर, जिला रसद अधिकारी या कंपनी के एरिया मैनेजर से शिकायत कर सकते थे। लेकिन कांग्रेस पदाधिकारियों ने कथित रूप से सोची-समझी साजिश के तहत एजेंसी कर्मचारियों के साथ मारपीट की।उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दो दिन बाद स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप से गैस एजेंसी कर्मचारियों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई। कविया ने कहा कि एजेंसी पर कार्यरत एक दिव्यांग महिला कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, जो एक आपराधिक कृत्य है।भाजपा नेता ने कहा कि विधायक राजेंद्र पारीक ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस झूठी एफआईआर पर एफआर पेश नहीं करती है तो वे कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड