सोमासी गांव के वार्ड-07 में लंबे समय से समस्या, स्पार्किंग से हादसे की आशंका
चूरू। जयपुर रोड स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय में सोमासी गांव के वार्ड-07 के ग्रामीणों ने कम वोल्टेज की समस्या को लेकर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड-07 में लंबे समय से बिजली का वोल्टेज अत्यंत कम आ रहा है, जिससे करीब 70-80 घर प्रभावित हो रहे हैं। कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, वहीं कई जगह स्पार्किंग की समस्या भी सामने आ रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कस्टमर केयर पर कई बार शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।इस दौरान कैलाश चारण, पंकज पारीक, हरिप्रसाद, कैलाश, मनोज, शिशराम, रामलाल, हनुमानाराम, राकेश, नंदलाल सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।










