चूरू। रतननगर कस्बे में आज बुडाना धाम के महंत पूनम नाथ महाराज के सानिध्य में माता नागणेची एवं पाबूजी महाराज के मंदिर का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर ठाकुर राजेंद्र राठौड़ एवं उनकी धर्मपत्नी उच्छव कंवर ने मंदिर निर्माण हेतु सवा बीघा भूमि दान की। मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम पंडित रामप्रसाद शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में देवस्थान विभाग के पूर्व सदस्य उमाशंकर शर्मा, महावीर सिंह शेखावत, मांगू सिंह शेखावत सहित महंत पूनम नाथ महाराज के पिताश्री बृजलाल रेबारी, सुरेश शर्मा, बाबूलाल सैनी एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर धार्मिक आयोजन में अपनी आस्था व्यक्त की। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।












