Advertisement
Home राजस्थान चूरू दादाबाड़ी में नारी न्याय सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

दादाबाड़ी में नारी न्याय सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Screenshot

महिला कांग्रेस की बैठक में महिला अधिकार व सशक्तिकरण पर जोर, नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

चूरू। दादाबाड़ी में रविवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नारी न्याय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए केन्द्र सरकार से महिला आरक्षण विधेयक को शीघ्र लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।सम्मेलन में एआईसी सचिव रेहाना रियाज, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया, सादुलपुर की पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया, सेवादल अध्यक्ष संजय दीक्षित, प्रदेश महासचिव पायल सैनी, प्रदेश सचिव रियाजत खान, चूरू महिला प्रभारी टीना शर्मा एवं बीकानेर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल सहित कई नेताओं ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में एडवोकेट रामेश्वर प्रजापत, पूर्व जिला परिषद सदस्य विमला कालवा, कांग्रेस युवा नेता किशनलाल सिंवर, पूर्व पार्षद अबरार खान, सुशीला सुण्डा, ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला, बलकेश, संतोष, सुमन दानोदिया, उकेला बानो, सरोज सहारण, पुष्पा व कलावती सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में जिला महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सद्दाम हुसैन ने किया।

Advertisement