नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने किया रुद्राभिषेक

0
2688

चूरू। स्थानीय विवेकानंद बाल भारती माध्यमिक विद्यालय व्यास जी की बगीची में स्वः पण्डित पूर्णानंद व्यास परिवार द्वारा भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भगवान शंकर का रूद्राभिषेक कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान व्यास परिवार की और से नेता प्रतिपक्ष का अभिन्नदन किया गया। अभिन्नदन समारोह में बोलते हुऐ नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि चूरू की धरती धर्म नगरी के रूप में जानी जाती है। इस नगरी को छोटी काशी के रूप में भी जाना जाता है इसका मूल कारण यहां आमजन में धार्मिक भावना का होना है। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के नेता महेश व्यास ने भी अभिषेक किया।कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, पूर्वजिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, मण्डल सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, सम्पत सिंह, राजेश माटोलिया, विनायक बागड़ा, दिनेश शर्मा, श्रीराम सैनी, विमल जोशी, दीपक व्यास सुमित शास्त्री, योगेश व्यास मनोज जोशी, पंडित दीपांशु व्यास एसपी व्यास, हेमंत ,सुनील व्यास , संजय व्यास श्री राम पिपलवा ,हनुमान माटोलिया, राकेश ओझा , नवनीत पुरोहित ,विनायक व्यास, कालू गौड़, राकेश शर्मा, इत्यादि ने आयोजकीय भूमिका निभाई। समारोह का संचालन रवि दाधीच ने किया।

CHURU : नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेश में खुशहाली की कामना की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here