कृषक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार— प्रसार, ग्राम— 2026 में किसानों की हो अधिकतम भागीदारी

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने हरी झंडी दिखाकर किया ग्राम रथों को रवाना, लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति, ग्राम रथ जन – जन तक पहुंचाएंगे प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला परिषद परिसर से ‘ग्राम रथ अभियान’के तहत ग्राम रथों को उनके विधानसभा क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्थानीय लोक कलाकारों ने विभागीय योजनाओं एवं लोक संस्कृति आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि प्रदेश में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट— 2026 (ग्राम — 2026) का भी आयोजन प्रस्तावित है। ग्राम — 2026 में किसानों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे किसान तक पहुंचाने के लिए ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। आगमी 15 दिवस तक यह ग्राम रथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में जाकर सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान के दौरान प्रदेश सरकार की कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन सहित 13 विभागों की जानकारी प्राप्त कर समुचित लाभ उठाएं और ग्राम— 2026 में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि ग्राम रथ जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों (चूरू, तारानगर, सादुलपुर, सरदारशहर, सुजानगढ़, रतनगढ़) के ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर आगामी 15 दिनों तक ग्राम -2026 में सहयोगी 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे। इसी के साथ स्थानीय लोक कलाकार भी अपनी कला के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। इस दौरान एसीईओ भागचंद खारिया, विक्रम कोटवाद, भास्कर शर्मा, दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, सुशील लाटा, उद्यान ​उपनिदेशक डॉ धर्मवीर डूडी सहित अन्य मौजूद रहे।

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार