एसपी निश्चय प्रसाद ने दिए त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार के निर्देश
चूरू। जिले में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1090 हेल्पलाइन एवं महिला सुरक्षा सेवाओं के लिए पुलिस विभाग को नया वाहन आवंटित किया गया है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 1090 हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का संवेदनशीलता और शीघ्रता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करना है। रवाना किए गए वाहन में नियुक्त पुलिस जाप्ते को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि हर शिकायत पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित महिलाओं के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए।इसके साथ ही गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता गतिविधियों को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने 1090 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाएं। इस पहल से जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार













