पंवार परिवार द्वारा गढ़ चौराहा पर पेयजल व जूस की व्यवस्था
चूरू। सैन जयंती के अवसर पर मंगलवार सुबह भाईजी चौक स्थित सैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए, वहीं महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर आकर्षण का केंद्र बनीं।चूरू सैन सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अजाड़ीवाल एवं पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान सैन भक्तों ने सैन जी महाराज के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।शोभायात्रा का मार्ग में व्यापारियों एवं आमजन द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। गढ़ चौराहा पर पंवार परिवार द्वारा पेयजल एवं जूस की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली।कृष्णकांत ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं।यात्रा सैन मंदिर से प्रारंभ होकर पंचमुखी बालाजी मंदिर, मोचीवाड़ा, गढ़ चौराहा, सफेद घंटाघर एवं सुभाष चौक होते हुए पुनः सैन मंदिर पहुंची।इस अवसर पर कृष्णकांत, रविप्रकाश, मनीष, संजय, मदन, जीतू, सीए रवि एवं राज पंवार सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू
















