पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर आयोजन, नेताओं ने संविधान व समतामूलक समाज पर रखे विचार
चूरू। भारत रत्न B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष Rajendra Rathore के चूरू स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक संतोष बावरी ने कहा कि बाबा साहब एक युग पुरुष थे, जिन्होंने समतामूलक समाज की परिकल्पना की और देश को विश्व का श्रेष्ठ संविधान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर संविधान निर्माता बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायक है।बावरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पिछड़े वर्गों को केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग किया, जबकि भाजपा सरकार ने बाबा साहब को वास्तविक सम्मान दिया। उन्होंने नारी वंदन अधिनियम को भी बाबा साहब के आदर्शों से जुड़ा बताया और प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार जताया।
चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि बाबा साहब एक सच्चे राष्ट्रभक्त और कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने देश को मजबूत आधार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर सम्मान बढ़ाया गया है।जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि बाबा साहब जैसे महापुरुष सदियों में जन्म लेते हैं और उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहते हैं। उन्होंने कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य उनके विचारों को आमजन तक पहुंचाना है।एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने कहा कि समाज में फैली दूरियों को समाप्त कर समरसता स्थापित करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन लगातार बाबा साहब के विचारों पर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर गजानंद खेड़ीवाल सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में फतेहचंद सोती, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, महेंद्र न्यौल, गोपाल बालाण, अख्तर खान, रचना कोठारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।
अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू
















