डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व आमजन ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया बाबा साहेब को याद
चूरू। डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, अनूपगढ़ पूर्व विधायक संतोष बावरी, सीईओ श्वेता कोचर, बसंत शर्मा सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व आमजन ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान व देश — निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।इस दौरान चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज का दिन हमें समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया था, और हमें उनके इस संदेश को अपनाकर शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि डॉ अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समर्पण का प्रतीक है। डॉ अंबेडकर का संविधान आज भी देश को एकता के सूत्र में बांधे हुए है और यह हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है। हम बाबा साहेब के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लें व संविधान के मूल्यों को समझें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं।इस दौरान अनूपगढ़ के पूर्व विधायक संतोष बावरी, पूर्व जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, बसंत शर्मा, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया, चूरू एसडीएम सुनील कुमार, डीईओ माध्यमिक किशनलाल गहनोलिया, एसजेईडी डीडी नगेंद्र सिंह, विक्रम कोटवाद, सुरेश सारस्वत, सीताराम लुगरिया, अजीत, नरेंद्र कंवल, गिरिराज सिंह, मोहन गढ़वाल, धर्मेंद्र राकसिया, भंवरलाल गुर्जर, गजानंद खेड़ीवाल, जगदीश खेड़ीवाल, डॉ निरंजन चिरानिया, डॉ जेपी माहिच, गोपाल बालाण, रजत शर्मा, नितिन हटवाल, विनय सोनी सहित अन्य उपस्थितों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सांवता राम बरोड़ ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और उपस्थित सभी ने संवैधानिक आदर्शों को अपनाने और मौलिक कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। संचालन शिवकुमार शर्मा ने किया।
अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू













