21 अप्रैल को चूरू में ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिन

खेल स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

चूरू। पद्मभूषण वीर सेनानायक लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह खेल स्टेडियम में 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का जन्मदिन ‘शौर्य दिवस’ के रूप में भारतीय सेना को समर्पित कर मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भजनलाल शर्मा, ओम बिरला, ओमप्रकाश माथुर सहित कई केंद्रीय मंत्री, जनप्रतिनिधि, सांसद और विधायक शामिल होंगे।इस संबंध में चूरू स्थित राठौड़ आवास पर नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत और धर्मेंद्र राकसिया ने की। बैठक में विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में विधायक सहारण ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन को कार्यकर्ता ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि राठौड़ पिछले 40 वर्षों से चूरू की जनता की सेवा में समर्पित हैं और हर समय आमजन के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने इसे ऐतिहासिक सभा बनाने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस आयोजन को सफल और यादगार बनाने में अपना योगदान दें। एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ का जुड़ाव चूरू के हर वर्ग के साथ पारिवारिक है और भाजपा सभी वर्गों के हित में कार्य करने वाली पार्टी है।इस अवसर पर मुरलीधर शर्मा, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, अख्तर खान, गोपाल बालाण, सत्तार खान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।

लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज

ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल