चूरू। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, राजस्थान में पुनः प्रदेश मंत्री मनोनीत होने के पश्चात प्रथम बार ग्राम बूंटिया पहुँचने पर भाजपा नेता का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय नारायणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सैन बूंटिया के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान समारोह में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम बूंटिया पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ प्रदेश मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय नारायणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सैन बूंटिया ने उन्हें साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखा गया और भारत माता की जय व भाजपा जिंदाबादश् के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री ने कहा, संगठन ने मुझ पर जो पुनरू विश्वास जताया है, वह केवल मेरा नहीं, बल्कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान है। ग्राम बूंटिया की इस पावन धरा पर जिस प्रकार का स्नेह और मान-सम्मान मुझे प्राप्त हुआ है, उसके लिए मैं सुरेश सैन और समस्त ग्रामवासियों का कोटि-कोटि साधुवाद करता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को आत्मसात करते हुए वे समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक सुरेश सैन ने कहा कि प्रदेश मंत्री की कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पुनः यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे समूचे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और भारी संख्या में मातृशक्ति व युवा शक्ति उपस्थित रही। समारोह के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की गईं। इस अवसर सरपंच जंगशेर खान, आफ़ताब खान, हसन खान, रोहिताश मीणा, राहुल नायक, सांवरमल सैनी, रविशंकर नायक, रोहिताश प्रजापत, सुनील बागड़ी, संदीप लुगरिया, जगदीश खन्ना, रविंद्र इंदौरा, विकास प्रजापत, जगदीश मेघवाल, इब्राहिम, रफीक, अहमद,अनिल कड़वासर, प्रमोद, मुकेश, शानू, बालाराम, राहुल आदि उपस्थित रहें।















