बिजेंद्र लांबा बने उपाध्यक्ष व संदीप डारा महामंत्री
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
विधायक राजेंद्र भांबू की सहमति से झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के सुलताना ग्रामीण मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा मंडल अध्यक्ष राजकुमार जांगिड़ द्वारा की गई। घोषित कार्यकारिणी में बिजेंद्र लांबा सुलताना के साथ—साथ पृथ्वीसिंह शेखावत सुलताना, सत्यवीर सिंह डूडी सोलाना, मंजू कंवर केहरपुरा, अरूणा कंवर सुलताना, महेश शर्मा सारी को उपाध्यक्ष, संदीप डारा चनाना, राजपाल गिडानिया को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा महेंद्र सिंह सैन खुड़ौत, रामकिशन मीणा चनाना, मंजू देवी किठाना, पुनित बड़सरा चनाना, राजपालसिंह सुलताना, ईश्वर जानूं भामरवासी को मंत्री, अंकित झाझड़िया आईटी सैल प्रभारी व सुरेश मित्तल चनाना को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नए पदाधिकारी संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और क्षेत्र में भाजपा को और सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। कार्यकारिणी के सदस्य को बलबीर नेहरा ने बधाई शुभकामनाएं दी
चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर
चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान
चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

















