देशभक्ति गीतों, नृत्य और भाषणों से गूंजा विद्यालय परिसर, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो उठा। इस अवसर पर प्रिंस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी.एल. कालेर ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कारों के साथ देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। डायरेक्टर निर्मल कालेर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी भी देती है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूहगान, नृत्य, कविता और भाषण की शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दक्ष जांगिड़, अक्षत, खुशी, अंशिका और अवि सहित विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषण, कविता एवं नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थितजनों की खूब वाहवाही बटोरी। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। शिक्षिका मधु सोनी एवं शिक्षक आसिफ ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। वहीं प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा ने कविता एवं गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देकर समारोह को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी व्याख्याता सुनील बागोरिया ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।
चूरू में 100 फुटवियर कारीगरों को टूल किट और प्रमाण पत्र | राठौड़-सहारण ने किया सम्मानित














