खेतड़ी को मिली बड़ी सौगात: 2.77 करोड़ से बने परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण

अब वाहन संबंधी कामों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे झुंझुनूं के चक्कर, स्थानीय स्तर पर मिलेंगी परिवहन विभाग की सेवाएं

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

खेतड़ी। झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ी क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए खरखड़ा रोड पर 2.77 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित परिवहन कार्यालय भवन का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। नवीन कार्यालय भवन के शुरू होने से खेतड़ी सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को वाहन संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए अब झुंझुनूं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से आमजन के समय और धन दोनों की बचत होगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेतड़ी विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव एवं पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने की। अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि खेतड़ी में परिवहन कार्यालय भवन का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब क्षेत्रवासियों को वाहन संबंधी कार्यों के लिए झुंझुनूं नहीं जाना पड़ेगा। परिवहन विभाग की सेवाएं खेतड़ी में उपलब्ध होने से आमजन को काफी सुविधा मिलेगी और अनावश्यक समय एवं खर्च से राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि खेतड़ी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए मोबाइल नेटवर्क के विस्तार के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय खेतड़ी क्षेत्र में सड़कों की स्थिति काफी खराब थी, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में सड़कों के विकास एवं सुधार के बड़े स्तर पर कार्य हुए हैं। इसके साथ ही चिकित्सा, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है। उद्घाटन के बाद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्मित परिवहन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन विभाग की सेवाओं को आमजन के लिए अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने 2.77 करोड़ रूपए की लागत से तैयार परिवहन कार्यालय भवन को खेतड़ी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, ग्यारसी लाल, जिला मंत्री निखिल शर्मा, रघुनंदन शाह, बबलू अवाना, एक्सईएन प्रणव कुमार शीला, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, दिनेश कुमार, गजेन्द्र जलंद्रा, जगत सिंह, छत्रसाल सिंह, महेश कुमार, रोहिताश मनकश, प्रभू राजोता, सतीश खरडिया, कैलाश स्वामी, सरपंच रमेश सैनी, प्रदीप कुमार, उम्मेद सिंह, गौरव एवं रवि मौर्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

चूरू में 100 फुटवियर कारीगरों को टूल किट और प्रमाण पत्र | राठौड़-सहारण ने किया सम्मानित