शेखावाटी फाल्गुन महोत्सव में साकार हुई लोक संस्कृति
चूरू। स्थानीय दादाबाड़ी में शेखावाटी फाउंडेशन चूरू की ओर से स्व. भगवान दास सातड़ेवाला की स्मृति में मंगलवार शाम शेखावाटी फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ थे। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, विजय कुमार सराफ, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम शर्मा, शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक, संपादक पशुपति शर्मा, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, पूर्व सभापति विजय शर्मा, मोहम्मद हुसैन निर्माण, गुलाब नाथ महाराज, सूर्यप्रकाश पुजारी व अनुराग शर्मा मंचस्थ अतिथि थे। शेखावाटी महोत्सव में चूरू सहित बिसाऊ, राजलदेसर, सात्यूं के कलाकारों सहित सीकर के योगी शर्मा ने ढ़प व गींदड़ नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने गणेश वंदना व चंग बजाकर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने शानदार गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम का संचालन मुकुल भाटी ने किया। इस दौरान फाउंडेशन द्वारा कलाकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि वर्तमान युग में राजस्थान लोक कला व गीतों का संरक्षण करना जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र चौबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वनाथ शर्मा राजगुरु, राजेंद्र शर्मा, रामावतार लोहिया, महेश हारित, आयुष चौबे, संदीप पाटिल, बंटी सराफ, प्रमोद सराफ, अमित सराफ, जगन्नाथ सराफ, राजेंद्र ठठेरा, डॉ. प्रमोद बाजोरिया, पवन बगड़िया, मुरली ऊंटवालिया, श्रवण कुमार भाटी, पवन पीपलवा, सोहन शर्मा, पंकज औझा, योगेश गौड़, महेश मिश्रा, महेश गौड़, विमल पार्षद, हरदत सहारण, शंभूदयाल शर्मा, निखिल इंदौरिया सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे।
परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन
स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर
चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान











