तेरापंथ फाउंडेशन ने किये जरूरतमंदों को कम्बल वितरित

चूरू। स्थानीय तेरापंथ भवन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा फाउंडेशन की ओर से भंडारी ट्रस्ट नागपुर के आर्थिक सौजन्य से 300 जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये गये। समाजसेवी हनुमानमल कोठारी की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मांगीलाल श्यामसुखा थे। वहीं कमल सिंह कोठारी, शुभकरण कोठारी व भंडारी ट्रस्ट के आदित्य कोठारी विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष छतर सिंह डागा, ट्रस्टी विनोद लूनियां, प्रोफेसर कमल सिंह कोठारी व रचना कोठारी ने कहा कि अपने अथक प्रयासों से अर्जित धन का सदुपयोग कर जरूरतमंदों की सहायता करना बहुत ही नेक कार्य है। गौरतलब है कि भंडारी ट्रस्ट के अरुण भंडारी के आर्थिक सौजन्य से कम्बल वितरित किये गये। इस अवसर पर हुणतमल बांठिया, शांतिलाल पारख, हेमराज कोठारी, भरत कोठारी, संजय बरड़िया, प्रकाश कोठारी, सुरेश बैद, नवरतन कोठारी, प्रताप सुराणा, राकेश कोठारी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश बांठिया ने किया ।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report