जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में राजेंद्र राठौड़ के आवास से शहीद स्मारक तक निकाली रैली, विपक्ष के खिलाफ जताया विरोध


चूरू। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को चूरू में ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास से शहीद स्मारक तक रैली निकालकर विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों पर देश में कथित अराजकता का माहौल बनाने और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा, संवैधानिक मूल्यों और देश की व्यवस्था को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता प्रदर्शित की। रैली के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विपक्ष के रवैये पर विरोध जताया। पार्टी की ओर से कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान और संवैधानिक व्यवस्थाओं की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, उपसभापति ओम इंदौरिया, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, डॉ. महेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काछवाल व नरेंद्र सैनी, मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया, विमला गढ़वाल, रचना कोठारी, जेपी प्रजापत, दीनदयाल सैनी, चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रकाश नायक, रजत शर्मा, हरीश वर्मा, विजय कस्वां, मंगलचंद सैनी, हरिराम चोपड़ा, भागीरथ सैनी, सज्जन सिंह, मेघराज भार्गव, अजय तंवर, आनंद रेगर, नीरज जांगिड़, कमल सैनी, राकेश शर्मा, आकाश सैनी, कपिल रक्षक, कपिल चंदेल, श्रीराम पीपलवा, असलम डायर, मुकेश प्रजापत, किशन किरोड़ीवाल, विश्वनाथ जांगिड़, आमीन खान, दिवाकर सहल, विजय शर्मा, संदीप पाटिल, बाबू पाटिल, बृजेंद्र दाधीच, बाबू टेलर, एडवोकेट योगेश शर्मा, लिखमीचंद प्रजापत, जुगल पांडे, बाबू इस्माइल, नंदू मौजासिया और रवि दाधीच सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।












