पिलानी । विजयादशमी के मौके पर पिलानी कस्बे में राउप्रा संस्कृत विद्यालय के भवन के निर्माण का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया थे। इस अवसर पर भाजपा के नगर निकाय जिला संयोजक मुरलीमनोहर शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेश शर्मा, योगाचार्य राजकुमार भास्कर, डॉ. कैलाश चतुर्वेदी सेवानिवृत्त संस्कृत शिक्षा अधिकारी, सुमन चौधरी सीबीईओ और धर्मवीर शास्त्री थे। विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन शेखावत, मातूराम वर्मा मूर्तिकार, पार्षद अनिल शर्मा, पार्षद राजकुमार नायक, मोहनलाल बोचीवाल, अनिल शर्मा एसीबीओ सूरजगढ़, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप पारीक, महिला मोर्चा जिला मंत्री मंजू कुलहरि, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिता जांगिड़, पार्षद धर्मेन्द्र नेहरा, युवा नेता राजेश फौरमैन, पूर्व चेयरमैन हीरालाल नायक, महामंत्री अंजू काला सहित गणमान्य नागरिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका संतोष कौशिक ने की। मातृशक्ति करिश्मा कौशिक, अनिता कुमारी, प्रियंका सैनी, कमला, बाला, बिमला, कोमल, सरोज उपस्थित रही। नगर के सम्मानित जन श्याम शर्मा, सत्यनारायण वर्मा, बाबूलाल घोघलिया, नरेश शर्मा, सुरेश कुमावत, रोहताश, मांगेराम, विजयसिंह, जयसिंह, रामप्रकाश, अभयसिंह, सुशील सैनी, उम्मेदसिंह, जयवीर, सुमेरसिंह, सत्यपाल राव, राजकुमार जेईएन, ओमप्रकाश नायक, राजू, सुनिल, डूंगरमल, रिछपाल मगजी, बृजमोहन, गोवर्धन, राजेंद्र, प्रहलाद एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य संतोष कौशिक ने भूमि पूजन एवं कलश के साथ शिलान्यास करवाया तथा नायक समाज ने संतोष कौशिक को सरस्वती जी की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया और विद्यालय की बालिका स्नेहा, मोनिका, कंचन, निशा, गुंजन ने कलश के साथ संस्कृत की मंगल गीतिकाओं से वातावरण को संस्कृतमय बना दिया। संस्कृत विद्यालय का दो मंजिल भवन बनेगा। जिसके लिए सरकार ने एक करोड़ रुपए की राशि समसा मद से स्वीकृत की है।
चूरू के बागला स्कूल खेल मैदान में हुआ रावण दहन | विधायक हरलाल सहारण | Dussehra 2025
Churu Dandiya Fest Season 3 | Poster Launch & Press Meet | RJ Gracy, Aanchal Bhatt | 4 Oct 2025
शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति