राजस्थानी शिशु मंदिर का स्वर्ण जयंतीसमारोह आज से

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मंदिर का 50वां वार्षिकोत्सव स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन समारोह शुक्रवार से होगा। निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि विद्यालय के स्वर्ण जयंती के अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें प्रथम दिन विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्व. जगदीशप्रसाद टीबड़ेवाल की स्मृति में उनके परिवार के सौजन्य से श्रुतलेख प्रतियोगिता, स्व. सुधाकर शर्मा की स्मृति में उनके परिवार के सौजन्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, स्व. मोहनाराम दड़िया की स्मृति में निबंध प्रतियोगिता डॉ. दयाशंकर बावलिया की स्मृति में उनके परिवार के सौजन्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में छह अक्टूबर को संपन्न होगा।

चूरू के बागला स्कूल खेल मैदान में हुआ रावण दहन | विधायक हरलाल सहारण | Dussehra 2025

Churu Dandiya Fest Season 3 | Poster Launch & Press Meet | RJ Gracy, Aanchal Bhatt | 4 Oct 2025

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति