Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू में मिलावट पर वार अभियान: 40 किलो दूषित मावा करवाया नष्ट,...

चूरू में मिलावट पर वार अभियान: 40 किलो दूषित मावा करवाया नष्ट, नमूने जांच को भेजे

Screenshot

शुद्ध आहार को लेकर जिला प्रशासन सख्त, व्यापारियों को दी चेतावनी

चूरू़। जिले में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से अभियान चलाया गया। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने के लिए पाबंद किया गया। इस दौरान चूरू़ में मैसर्स महावीर मिष्ठान भंडार से मावा, औंकार नमकीन भंडार से पाम आयल,शाम मिष्ठान भंडार से मावा व राजलक्ष्मी मिष्ठान भंडार से चाय का नमूना लिया। चूरू़ में मैसर्स महावीर मिष्ठान भंडार से 40 किलोग्राम दूषित मावा नष्ट करवाया गया। मैसर्स मोटेल हवेली का प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया। व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने के लिए पाबंद किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन बाजिया ने बताया कि नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर में जांच के लिए भिजवाया गया है ।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

Advertisement