Advertisement
Home झुंझुनूं डूंडलोद तैराकी प्रतियोगिता में डीपीएस डूंडलोद ने लहराया परचम, जीते 11 गोल्ड सहित...

तैराकी प्रतियोगिता में डीपीएस डूंडलोद ने लहराया परचम, जीते 11 गोल्ड सहित कुल 26 पदक

गीतांशु बने बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट, प्राचार्य व निदेशक ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

डूंडलोद। पिलानी में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद की 17 वर्षीय छात्र वर्ग की टीम ने 11 गोल्ड मैडल जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। तैराकी कोच पवन कुमार ने बताया कि 17 वर्षीय छात्र वर्ग में गीतांशु ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर बेक स्ट्रोक तथा 4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में गोल्ड, अर्जुन टोकस ने 100 मीटर, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में गोल्ड तथा 400 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर, वंश चौधरी ने 200 मीटर फ्री स्टाइल, 400×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में गोल्ड तथा 100 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर, आर्यन लोहिया ने 100 मीटर बटर फ्लाई में गोल्ड तथा 50 मीटर बटर फ्लाई में सिल्वर, नरेन प्रताप ने 4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में गोल्ड, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सिल्वर तथा 400 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रॉन्ज, गौरव तंवर ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर तथा 200 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रॉन्ज, दिव्यांश ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक में ब्रॉन्ज मैडल जीते। इसी क्रम में 19 वर्षीय छात्र वर्ग में राहुल कादयान ने 50 मीटर, 200 मीटर फ्री स्टाइल मे सिल्वर तथा 100 मीटर फ्री स्टाइल ब्रॉन्ज, श्रीश झोंरे ने 50 मीटर बटर फ्लाई में सिल्वर तथा 200 मीटर, 400 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रॉन्ज तथा पार्थ ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रॉन्ज मैडल जीते। इस प्रकार विद्यालय ने तैराकी प्रतियोगिता में कुल 26 मैडल जीते। 17 वर्षीय छात्र वर्ग में गीतांशु ने अलग-अलग प्रतिस्पधाओं में चार गोल्ड जीतकर बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। सम्मान समारोह में प्राचार्य धनंजय लाल ने कहा कि चाहे तैराकी हो या टीटी हो या शतरंज हो या बैडमिंटन हो, वालीबॉल हो या फुटबॉल हो विद्यालय के खिलाड़ी आत्मनुशासन, पूरी लगन, अथक परिश्रम से जिले में ही नही अपितु राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। संस्था निदेशक सुलतान सिंह ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम आशा करते है कि ये सभी खिलाड़ी इसी प्रकार प्रदर्शन को दोहरा कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मैडल जीते। विद्यालय सचिव बीएल रणवां ने कोच व खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार का परिणाम हम सबके लिए गर्व की बात है। विद्यालय परिवार सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। कार्यक्रम में कोच रमेश जांगिड़, कैमई, विनित अधिकारी, अंजली धायल, विजेंद्र शेखावत, आस्था, पवन कुमार समस्त डीपीएस परिवार उपस्थित था।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

https://youtu.be/JdfYfiG97_M

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

https://youtu.be/irlzipB-9wM

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

https://youtu.be/Viy6zBUK3tQ

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

https://youtu.be/Upe0kirs3Xs

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

https://youtu.be/XzgQY7CXie8

Advertisement