Advertisement
Home चूरू सरदारशहर माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव संपन्न, लखोटिया अध्यक्ष व खटोड़ मंत्री बने

माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव संपन्न, लखोटिया अध्यक्ष व खटोड़ मंत्री बने

सरदारशहर। शहर के माहेश्वरी भवन प्रांगण में रविवार को माहेश्वरी युवा संगठन का चुनाव फुसराज करनाणी की अध्यक्षता में तथा ट्रस्ट कार्यकारणी की देखरेख में संपन्न किये गए। माहेश्वरी युवा संगठन के सरक्षक गजानन्द मीमानी, अध्यक्ष विनय लखोटिया, मंत्री राजकुमार खटोड़, उपाध्यक्ष धीरज सोमाणी, कोषाध्यक्ष अकित मूधड़ा, उप मंत्री आनन्द कर्वा, संगठन मंत्री कपिल पेङीवाल, सुचना एवं प्रसारण मंत्री सतीश मूधड़ा, सांस्कृतिक मंत्री निखिल तोषनीवाल आदि का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नई कार्यकारिणी के सदस्यों को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शपथ दिलाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी का ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। अध्यक्ष ने माहेश्वरी ट्रस्ट तथा युवा संगठन के सभी पदाधिकारियो व सदस्यों को धन्यवाद दिया और समाज को अपनी टीम का पूर्ण सहयोग देने व समाज में जागरूकता लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

इस कारण से तारानगर से चुनाव लडेगें राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चावला ने बताई हकीकत

Advertisement