किसान नेता हरलाल सहारण होंगे चूरू विधानसभा से भाजपा का चेहरा

0
846

चूरू।भाजपा की दूसरी सूची आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड के बजाय भाजपा के कद्दावर किसान नेता हरलाल सहारण चूरू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का चेहरा होंगे। भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण जिला प्रमुख, प्रधान व वर्तमान में भाजपा जिलाध्यक्ष भी हैं। हरलाल सहारण को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। विधायक निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हरलाल सहारण का अभिनंदन भी किया। आपको बता दें कि हरलाल सहारण वर्तमान में भाजपा जिलाध्यक्ष पद ​की जिम्मेदारी भी संभाल रहे है। हरलाल सहारण ने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का आभार व्यक्त किया हैं। साथ ही आलाकमान के पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया हैं। इस अवसर पर प्रधान दीपचन्द राहड़, विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, भाजपा उपाध्यक्ष चन्द्राराम गुरी, उपाध्यक्ष सुरेश सारस्वत, नगर परिषद की नेता प्रतिपक्ष विमला गढवाल, होलसेल भण्डार के चौयरमेन मोहनलाल गढवाल, भाजपा अल्पंसख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान, हेम सिंह ख्याली, संदीप ढाका, कमल रामसरा, अश्वनी बुडानिया, लखेन्द्र सिंह, लखू सिंह, सुरेश प्रजापत, जाकिर खान ऐयरटेल व सुभाष लालासर आदि सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर हरलाल सहारण का स्वागत किया।

इस कारण से तारानगर से चुनाव लडेगें राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चावला ने बताई हकीकत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here