नवरात्रि पर्व पर जीण माता के लिए रवाना हुआ पैदल यात्री संघ, जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

0
158

सरदारशहर। शहर के किसान छात्रावास वार्ड 22 से सीकर जीण माता के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ हैं। संघ के अध्यक्ष किशनलाल भाट ने बताया कि सीकर जीण माता जाने वालों की यह 20वीं फेरी है। पिछले 20 सालों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा के रूप में जाते हैं। जीण माता के सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालु हर वर्ष पैदल सीकर जीण माता के जाकर धोक लगाते हैं। उन्होंने बताया कि हर्षोल्लास के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जीण माता की के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 6 दिन की रहेगी। यात्रियों के खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाएं संघ की ओर से की गई है। वार्ड 22 किसान छात्रावास से यात्री पैदल चलते हुए रोडवेज बस स्टैंड होते हुए रतनगढ़ हाईवे पहुंचे। इस दौरान पैदल यात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पैदल यात्री डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए जीण माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। संघ के उमाशंकर शर्मा ने बताया कि नवरात्रा में माता जी की विशेष पूजा आराधना होती है और इसलिए सरदारशहर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा के रूप में पहुंचकर जीण माता के यहां धोक लगाते हैं। वहीं सरदारशहर से हजारों श्रद्धालु अपने वाहनों के माध्यम से भी पहुंचकर जीण माता के धोक लगाते हैं। उन्होंने बताया कि 6 दिन की यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। यात्रा के साथ मेडिकल टीम भी साथ में रहती है। यह यात्रा 180 किलोमीटर की होगी। जिसमें पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह खाने व नाश्ते की, सोने की, नहाने की व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here