v
चूरू। शहर के वार्ड नंबर 35 में फैली गंदगी व कचरे से अटे पड़े चेम्बर तथा नगर परिषद प्रशासन के सौतेले रवैये से परेशान होकर गुरुवार को वार्ड 35 की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।गुस्साई वार्ड की महिलाओं ने सभापति का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश प्रकट किया। विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि वार्ड मे चल रही सफाई अव्यवस्था, नालियों व चेंबर मे कचरा अवरुद्ध होने से रास्ता लम्बे समय से बाधित है। नगर परिषद प्रशासन को इस बारे में बार बार अवगत करवाने के बावजूद आज तक इस समस्या का कोई समाधान नही हो पाया है।
महिलाओं ने बताया कि वार्ड के मुख्य रास्तों में गंदगी पड़ी रहती है, जिससे घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है।उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी गंदगी में से होकर जाना पड़ता है। जिसके चलते महिलाओं ने मटके फोड़ कर व पुतला जलाकर विरोध जताया है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में सरोज देवी, पूनम शर्मा, भगवानी देवी, बेबी बानो, रहीशा, शकीरा बिसायती, बेबी बिसयती सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

















