Advertisement
Home राजस्थान चूरू शिक्षित बालिका दो घरों का नाम रोशन करती हैं- रतन लाल गुर्जर

शिक्षित बालिका दो घरों का नाम रोशन करती हैं- रतन लाल गुर्जर

चूरू। मुनीमजी की ढाणी में लिखमाराम गुर्जर स्मृति ट्रस्ट की ओर से बालिका शिक्षा प्रोत्साहान एवं सामाजिक कुरूतियों के निवारण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में रतननगर की नगर पालिका चेयरमेन निकिता गुर्जर व अध्यक्षता कर रहे उप सरपंच विद्याधर गुर्जर ने लोमोड़ परिवार की ओर से समाज की दस प्रतिभाशाली बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर ने कहा कि आज के युग में बालिका को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाना होगा। क्योंकि एक बालिका शिक्षित होकर दो घरों का नाम रोशन करती हैं। इसलिए अभिभावकों को अपनी बेटियों को पढने के लिए शाला के मन्दिर में भेजना चाहिए ताकि बालिका शिक्षित हो सकें। इस मौके रतन लाल गुर्जर पर लोमोड़ परिवार के सदस्य, एडवोकेट नवरत्न शर्मा, मदन मणकस, गुड़दास किलाण सिराहाणा, भ्ंवरलाल छाबड़ी, माणकचन्द डोई, मंगतुराम डोई, विनय लोमोड साजिद लुहार व ग्रामवारी आदि उपिस्थत रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के डीएसपी रामचन्द्र गुर्जर ने कहा कि बालिका शिक्षा सशक्तिकरण की दिशा में समाज को अभी बहुत कुछ करना बाकी हैं। उन्होने कहा कि बैंसला के तीन मंत्र कर्ज से मुक्त रहो, बालिका को पढाओ एवं कुरूतियों का त्याग करों, हमें हमेशा याद रखना। देवनारायण मन्दिर के पुजारी देवीलाल मणकस ने ट्रस्ट पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

चौपट सफाई व्यवस्था को लेकर महिलाओं में आक्रोश, सभापति का पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन

Advertisement