Advertisement
Home राजस्थान चूरू शिवालय में चल रहे गणेश महोत्सव में उमडी महिलाओं की भीड़

शिवालय में चल रहे गणेश महोत्सव में उमडी महिलाओं की भीड़

चूरूः वार्ड 31 स्थित शिव मंदिर (शिवालय) में शिव मित्र मंडल की ओर से चल रहे सात दिवसीय गणेश महोत्सव में बुधवार रात्री को लोगों में श्रद्धा और उल्लास का उमंग दिखाई दिया। शिव मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि द्वितीय गणेश महोत्सव में प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी महाराज की भव्य आरती की गई।

आरती में भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। बुधवार को गणेश महोत्सव के मुख्य यजमान राधेश्याम राजोतिया ने सपत्निक आरती में भाग लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि आरती प्रतिदिन प्रातः 9ः15 बजे व सांय 8ः15 होगी। 23 सितम्बर को भव्य रात्री जागरण का आयेाजन किया जायेगा, जिसमें झारिया धाम के महंत आकाशनाथ महाराज और सांवरमल अपनी मधुर वाणी से भजनों का रसपान करवायेंगे।

इस अवसर पर कमल सैनी, मोहित सैनी, मयंक, ओम प्रकाश जांगिड़, मनोज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

चौपट सफाई व्यवस्था को लेकर महिलाओं में आक्रोश, सभापति का पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन

Advertisement