Advertisement
Home राजस्थान चूरू रतननगर पहुंची परिवर्तन यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रतननगर पहुंची परिवर्तन यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

चूरू। रतननगर पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
परिवर्तन यात्रा का रतननगर पालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर के नेतृत्व में महिला शक्ति ने तिलक लगाकर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का स्वागत।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि ये परिवर्तन संकल्प यात्रा प्रदेश की दशा व दिशा को तय करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र आधा प्रतिशत अधिक मत लेकर सत्ता में आई थी परंतु अब इस सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है।

इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष गुर्जर के नेतृत्व में पार्षदों व गणमान्य लोगों ने ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी कर यात्रा का स्वागत किया।

Advertisement