Advertisement
Home राजस्थान चूरू प्रभारी मंत्री सोमवार से चूरू में, विकास प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

प्रभारी मंत्री सोमवार से चूरू में, विकास प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, पुस्तिका का करेंगे विमोचन, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण, मंगलवार को भी होंगे कई कार्यक्रम

चूरू। राज्य के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग मंत्री तथा चूरू जिला प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला सोमवार को चूरू आएंगे। प्रभारी मंत्री राज्य सरकार के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।।

जिला कलक्टर साँवर मल वर्मा ने बताया कि प्रभारी मंत्री सोमवार दोपहर 2.15 बजे चूरू पहुंचकर सूचना केंद्र में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे तथा जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.30 से 5 बजे तक विभिन्न विभागों के कार्यों का लोकार्पण, शुभारंभ व शिलान्यास करेंगे। ।उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री मंगलवार सवेरे 10 बजे कलक्ट्रेट में जिला पर्यावरण योजना का विमोचन करेंगे तथा 10.35 बजे जिले की नई जिला वेबसाइट की लॉन्चिंग करेंगे। इसके बाद 11 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के बाद वे दोपहर 2 बजे सुजानगढ़ में सीकर-नोखा सड़क (स्टेट हाइवे-20) के चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। प्रभारी मंत्री मंगलवार दोपहर 3.15 बजे सुजानगढ़ से जयपुर के लिए रवाना होंगे।।

 

Advertisement