Advertisement
Home राजस्थान चूरू संतोष ट्रेडिंग कंपनी व अमूल दुग्ध डेयरी का शुभारंभ

संतोष ट्रेडिंग कंपनी व अमूल दुग्ध डेयरी का शुभारंभ

राजेंद्र राठौड़ ने फीता काटकर किया उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने संचालक राजेंद्र सैनी को दी शुभकामनाएं

चूरू। शहर के नया बास स्थित शहीद डालू सिंह स्मारक के पास संतोष ट्रेडिंग कंपनी एवं अमूल दुग्ध डेयरी का शुभारंभ रविवार को समारोहपूर्वक हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक हरलाल सहारण और नगर परिषद सभापति विनय गोयनका उपस्थित रहे।

ईमानदारी और ग्राहकों के विश्वास को बताया जरूरी

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में शुद्ध व्यापार और बेहतर सेवाएं आवश्यक हैं। व्यापारियों को ग्राहकों के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी और नैतिकता के साथ कार्य करना चाहिए।

विधायक हरलाल सहारण ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर संचालक को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को गुणवत्तायुक्त और पर्याप्त मात्रा में दूध उपलब्ध कराना जरूरी है। वहीं, सभापति विनय गोयनका ने बूथ संचालक राजेंद्र सैनी को शुभकामनाएं देते हुए गरिमापूर्ण और नैतिक तरीके से व्यापार करने की सलाह दी।

नन्हीं बालिका आराध्या ने की पूजा-अर्चना

इस अवसर पर अतिथियों ने नन्हीं बालिका आराध्या को संचालक की कुर्सी पर बैठाकर पूजा-अर्चना की। समारोह में उपसभापति ओमप्रकाश इंदोरिया, पार्षद नरेंद्र सैनी, लिखमीचंद टाक, प्रदीप सैनी, सुरेश सारस्वत, प्रभुदयाल सिंगोदिया, प्रवीण सैनी, शोभा चौधरी, कृष्ण कुमार गौड़, जे.के. सिंगोदिया, यक्ष और श्रीराम सुईवाल सहित शहर के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में प्रतिष्ठान के संचालक राजेंद्र सैनी ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement